आगरा: बारिश से सोहल्ला में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम की टीम ने पंपिंग मशीन लगाकर शुरू किया काम
Agra, Agra | Jul 12, 2025 आगरा के सोहल्ला में नगर निगम की लापरवाही का नजारा तब सामने आया जब जल भराव के चलते स्थानीय लोग घरों में कैद होकर रह गए और बाहर निकलने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हो गए, हालात की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम के अपर नगर अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और पंपिंग मशीनों की मदद से जल निकासी का काम शुरू कराया।