बांसवाड़ा: शहर के श्यामपुरा जंगल में दो पैंथर दिखे, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल
शहर में एक बार फिर पैंथर की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। उदयपुर रोड स्थित श्यामपुरा जंगल की दीवार पर शुक्रवार शनिवार मध्य रात्रि 12 बजे दो तेंदुए घूमते हुए नजर आए, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पिछले कई दिनों से शहर और आसपास के इलाकों में पैंथर के लगातार मूवमेंट की खबरें सामने आ रही हैं। इससे पहले वाडिया कॉलोनी घुमते नजर आए।