बीना: ग्राम पंचायत गडा में भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने तहसील में शिकायत की, कार्रवाई की मांग
Bina, Sagar | Feb 18, 2026 ग्राम पंचायत गड़ा, गोदना रामनगर में नाली निर्माण सीसी रोड, श्मशान घाट पानी की टंकी का निर्माण, कुए की मरम्मत घाट निर्माण एवं कचरा घर का निर्माण किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का पालन नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बुधवार करीब 3:00 बजे तहसील में एसडीएम से शिकायतकर कर कार्रवाई की मांग की है।