हज़ारीबाग: मजदूर दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने सभी श्रमिकों को संदेश और शुभकामनाएं दी
1 मई श्रमिक दिवस के अवसर पर सभी श्रमिको को उपायुक्त का संदेश एवं शुभकामनाए मई दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने हजारीबाग के सभी मेहनती और कर्मठ श्रमिकों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी है।उन्होंने कहा है कि यह दिन, हमारे समाज के उन महत्वपूर्ण स्तंभों को समर्पित है, जो अपने अथक परिश्रम और निष्ठा से राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान देते हैं।