पीएम श्री राजकीय मोहता बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,राजगढ़ में कक्षा 11 व 12 की छात्राओं की ऑन जॉब ट्रेनिंग /इंटर्नशिप का मंगलवार को पंचम दिवस रहा। प्रधानाचार्य डॉ. सुशीला बलौदा ने बताया कि ऑन जॉब ट्रेनिंग/इंटर्नशिप का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कार्यस्थल पर निर्धारित कार्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करना है।