कैलारस तहसील कार्यालय पर किसान सभा के द्वारा किसानों की समस्या को लेकर 6 नवंबर से डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन जारी था। जो कि 7 नवंबर को शाम करीब 4 बजे समाप्त हुआ है। तहसीलदार नरेश शर्मा ने सभी को आश्वासन दिया कि जल्द सर्वे करा कर वरिष्ठ कार्यालय को रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी, मुआवजा भी दिलाया जाएगा जिसके बाद किसान सभा का डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन समाप्त हुआ।