माखन नगर: प्रेमतला में जुआ धमकी और फायरिंग के आरोप ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 10, 2026
बुधवार को ग्राम प्रेमतला के ग्रामीणों ने माखन नगर थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि गांव के स्कूल गेट के पास कुछ आसामाजिक गांव में जुआ खेलने आते हैं और विरोध करने पर धमकाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है बीते दिन हुई घटना में आरोपियों ने गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दी और अवैध हथियारों से फायरिंग भी की।