खगड़िया: बड़ी तलौछ गांव के घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
जिले के महेशखूंट चौक पर 4 अप्रैल को अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान शनिवार को घर पर ही मौत हो गई। जिनकी पहचान जिले के बड़ी तलौछ निवासी पप्पु पोद्दार के रूप में की गई। मृतक के परिजन ने बताया कि महेशखूंट बजार में एक होटल में काम करने के लिए जा रहा था। उसी दौरान महेशखूंट चौक के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था