तिलौथू: NH-119 पर बाइक से गिरकर एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती
गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे डेहरी-तिलौथू NH-119 मुख्य पथ पर एक सड़क हादसा हो गया। इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के नारायणपुर के पास एक व्यक्ति अचानक बाइक से गिरकर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।