नजीबाबाद: नांगल सोती में करंट लगने से बंदर की मौत, ग्रामीणों ने निकाली अंतिम यात्रा और रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार
नांगल सोती गांव के मोहल्ला जोशियांन में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। करंट लगने से एक बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।
स्थानीय लोगों सचिन जोशी और मोनी जोशी ने बताया कि बंदर की मौके पर ही करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। 1 जून को 11:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।