उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के बरौंकी गांव में गुरुवार शाम 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 11 वर्षीय किशोर कृष गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, खानपुर पीर अली निवासी पवन का पुत्र कृष अपने ननिहाल आया हुआ था और घर के बाहर बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। खेल के दौरान गेंद सड़क पर चली गई, जिसे उठाने वह सड़क पर गया। इसी दौरान सामने से आ