ललितपुर: दिल्ली में ब्लास्ट के बाद प्रशासन हुआ चौकन्ना, डीएम और एसपी ने किया रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का निरीक्षण
दिल्ली में ब्लास्ट के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया है।जिलाधिकारी ललितपुर सत्यप्रकाश व पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो0 मुश्ताक द्वारा मय पुलिस बल के कानून एवं शांति-व्यवस्था के दृष्टिगत रेलवे स्टेंशन/बस स्टैण्ड व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों व भीड़भाड़/सार्वजनिक स्थानों पर फुट पेट्रोंलिग कर, सघन चेकिंग अभियान चलाया गया एवं सदिंग्ध वाहनों/व्यक्ति/वस्तुओं की चेकिंग की गई।