सराय अकिल थाना क्षेत्र के बैर आमद करारी गांव में मामूली बात को लेकर दबंगों ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में 80 वर्षीय जयकरन पुत्र स्व. भोंदू और उनके 23 वर्षीय पुत्र बाबादीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को परिजनों की मदद से मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है।