बेरमो: करगली गेट क्षेत्र में दुकानदारों को नहीं मिल रही थी दो दिन से बिजली, विधायक के हस्तक्षेप के बाद बहाल हुई आपूर्ति
Bermo, Bokaro | Apr 20, 2024 करगली गेट क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बिजली कटी हुई थी। इस पर बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष रवि (पिंटू सिंह) ने दुकानदारों को भरोसा दिलाया था कि आज ही बिजली बहाल होगी। इसके लिए उन्होंने बेरमो विधायक कुमार जय मंगल (अनूप सिंह) को मैसेज किया व 1 घंटे के अंदर बिजली बहाल कराई।