बेरमो: पिछरी में कलश व नवपत्रिका का हुआ विसर्जन
Bermo, Bokaro | Apr 19, 2024 फुसरो पिछड़ी दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के साथ कलश व नव पत्रिका का विसर्जन दामोदर नदी में किया गया। पूजा समिति के लोगों ने बताया कि यहां दोपहर को महा भंडारा का आयोजन किया गया। वही शाम को भव्य झांकी व जुलूस के साथ मां की प्रतिमा की शोभा यात्रा निकालकर दामोदर नदी में विसर्जन किया जाएगा। मौके पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु गण मुख्य रूप से उपस्थित हुए।