बेरमो: फुसरो में भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने मरीज को एंबुलेंस मुहैया कराकर इलाज के लिए भेजा रिम्स रांची
Bermo, Bokaro | Apr 20, 2024 फुसरो नगर परिषद स्थित जवाहर नगर निवासी बसंत वर्मा की अचानक तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह उन्हें ढोरी केंद्रीय अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें रांची रवाना किया है।