सरधना: घर से लापता हुई युवती को पुलिस ने किया बरामद परिजनों को सौंपा। गांव ईकडी का मामला
दस दिन पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से घर से लापता हो गई युवती को पुलिस ने बिजनौर से बरामद करते हुए परिजनों को सौंप दिया है। लापता युवती के पिता ने थाने पर तहरीर देकर अपनी पुत्री के लापता होने की बात कही थी। जिस पर पुलिस ने बिजनौर से ला पता को बरामद करते हुए परिजनों के हवाले कर दिया है। बताया कि युवती परिजनों से नाराज होकर घर से गई थी।