गोरखपुर: 50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता को राजघाट पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर से किया गिरफ्तार
थाना अध्यक्ष राजघाट के नेतृत्व में उप निरीक्षक कमलेश प्रताप सिंह और उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर, चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में अभियुक्ता किरण सोनकर व अभियुक्त राहुल सोनकर पुत्र राजकुमार निवासी तुर्कमानपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर को 50 ग्राम अवैध स्मैक व एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है, बरामदगी के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 16 /24 धारा 8 / 21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है ।