गोरखपुर: भूटान बॉर्डर से साइकिल से अयोध्या जा रहे भक्त ने बिहार से पैदल चलकर अयोध्या जाने वाले भक्त के लिए लगाई गुहार
जब से लोगों पता चला 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होना है ,उसी समय से देश के कोने-कोने से राम भक्त अयोध्या पहुंचने के लिए आतुर नजर आ रहे हैं ,कोई पैदल तो कोई साइकिल से यात्रा करते हुए अयोध्या जा रहा है इसी बीच आज गोरखपुर ट्रांसपोर्ट नगर पर एक ऐसा ही जथ्था देखने को मिला जो अयोध्या के लिए जा रहा है जिसमें भूटान का रहने वाला एक युवक बिहार के एक युवक के लिए सरकार से गुहार लगाते हुए नजर आ रहा है