मकर संक्रांति के मौके पर राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने गुरुवार को सुबह 9:00 करीब खुजनेर नगर में पारंपरिक रूप से जलेबी बनाकर मकर संक्रांति का पर्व मनाया और लोगों को जलेबी खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी भी मौजूद रहे।