गिरिडीह: डीसी कार्यालय में आयोजित जनता दरबार,उपायुक्त ने 100 से अधिक फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना।
समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को 12 बजे आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 100 से अधिक फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों के निष्पादन का निर्देश दिया।