डुंडा: साहित्य प्रेस परिषद ने नवचयनित PCS अधिकारियों को किया सम्मानित
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में सफल नवचयनित अधिकारियों को साहित्य प्रेस परिषद ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सिविल सेवा की महत्ता बताई और अधिकारियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सफलता के गुर भी सीखे।