रामानुजगंज: बलरामपुर के राजेश सोनी को मिला ‘सर्राफा रत्न’, रोशन लाल मणि को भी किया गया सम्मानित
रामानुजगंज मंगलवार जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब प्रदेश स्तरीय सर्राफा एसोसिएशन के महासम्मेलन में जिला प्रमुख राजेश सोनी को सर्राफा हित में उत्कृष्ट योगदान और कुशल नेतृत्व के लिए सर्वोच्च सम्मान ‘सर्राफा रत्न’ से नवाजा गया। वहीं बलरामपुर इकाई के अध्यक्ष रोशन लाल मणि को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।