सूरजपुर: कल्याणपुर मार्ग पर हाथियों की आवाजाही से दहशत, लोगों को सतर्क रहने की दी गई सलाह
प्रतापपुर रोड स्थित कल्याणपुर के समीप इन दिनों हाथियों का दल लगातार विचरण करता देखा जा रहा है। जंगल से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। सड़क पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर हाथियों को देखने के लिए जमा हो रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका भी बढ़ गई है। वन विभाग द्वारा लोगों से सतर्क रहने।