सगड़ी: बांसी जब्ती माफी गांव में आंधी-तूफान से गल्ला व्यापारी को भारी नुकसान, पीड़ित ने मुआवजे की लगाई गुहार
Sagri, Azamgarh | Jun 16, 2026 आजमगढ़ जनपद कप्तानगंज थाना के ग्राम बांसी जब्ती माफी में बीते दिनों आए तेज आंधी-तूफान ने गल्ला व्यापारी सभाजीत पटेल पुत्र कोमल पटेल की मेहनत पर पानी फेर दिया । तेज हवाओं के कारण एक विशाल नीम का पेड़ गिर गया । जिसकी चपेट में आने से उसकी बड़ी मात्रा में रखी कृषि उपज को क्षति हो गई । वही पीड़ित सभाजीत पटेल ने नुकसान के बाद शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की है ।