ग्वालियर गिर्द: भीषण गर्मी से लोग परेशान, इस सप्ताह पारा 45 डिग्री पार जाने की आशंका
कुछ दिनों की रियायत के बाद एक बार फिर सूर्यदेव का कहर आम लोगों पर बरस रहा है।बुधवार को तापमान जहां 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और लोगों ने भीषण गर्मी एवं उमस से बेचैनी महसूस की वहीं अब आने वाले दिनों में यह तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने का कयास लगाए जा रहे है।मौसम विभाग के अधिकारियों ने यहां बताया कि 19मई तक भीषण गर्मी से लोगों को राहत नही मिलेगी