कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार दोपहर तीन बजे जेल भेज दिया। बीते अटठाईस मई को सराय चौबाहिन ढ़िगवस में जमीन के विवाद में हुई मारपीट की घटना के दर्ज मुकदमें में गांव के रोहित पटेल पुत्र मोती लाल पटेल वांछित थे।दरोगा अरूण कुमार सिंह ने फोर्स के साथ गश्त के दौरान आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया