गोसलपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को शादी का झांसा देकर रिश्ते का देवर दुष्कर्म करता रहा। जब पीडिता ने शादी के लिए दवाव बनाया तो वह वादे से मुकर गया। पुलिस ने बताया कि 18 वर्ष युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 1 साल पहले जब वह 17 साल की थी तब से उसकी दोस्ती मझगवां निवासी कपिल चौधरी से हो गई थी जो उसका रिश्ते का देवर है।