बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में जॉब कैम्प आयोजित, साक्षात्कार के बाद 12 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आइटीआइ कैंपस में जॉब कैम्प का आयोजन किया गया. जहां 100 रिक्तियों के विरुद्ध 56 अभ्यर्थी शामिल हुए. इनमें 12 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत स्थल पर चयन किया गया. यह बातें बुधवार की शाम 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही.