चूरू: राजगढ़ की 30 वर्षीय विवाहिता ने पति के दोस्त का थामा हाथ, सुरक्षा के लिये पहुंचे एसपी दफ्तर
Churu, Churu | Aug 29, 2024 चूरू जिले के राजगढ़ की एक 30 वर्षीय 4 बच्चों की मां ने अपने पति का साथ छोड़कर उसके दोस्त का हाथ थाम लिया है। दोस्त का इनके घर आना जाना था और अब दोनों लिव इन मे रह रहे हैं। महिला ने अपने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सुरक्षा के लिए दोनों चूरू एसपी दफ्तर पहुंचे। इनके साथ विवाहिता का एक बेटा भी साथ था बाकी 3 बच्चे दादा के पास हैं।