रामगढ़ चौक: नदियावां के पास पिकअप वाहन की चपेट में बाइक सवार, दोनों की हालत गंभीर
नदियामा के समीप मंगलवार 10 बजे पिकअप के चपेट में आकर एक ही बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया जाता है की बाइक सवार कछियाना से शेखपुरा की ओर जा रहा था।तभी नदियामा के समीप अचानक पिकअप वाहन का अगला धुरा टूट गया। जिससे ओवरटेक कर रहा बाइक सवार उसके चपेट में आ गया। घायल की पहचान कछियाना गांव निवासी रोहित राम तथा जोगी महतों के रूप में हुई है।