दरभंगा शहर के विभिन्न मार्गों पर गुरुवार को सख्त वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस वाहन जांच का नेतृत्व ट्रैफिक डीएसपी कर रहे थे और बिना हेलमेट वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। ऐसा ही कुछ देखने को मिला दरभंगा के नाका नंबर 6 के पास जहां पर दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस संबंध में गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे जानकारी दी गई।