एकंगरसराय: तेलियामई गांव में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल
एकंगरसराय थाना क्षेत्र में परवलपुर-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर तेलियामई गांव के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान परवलपुर थाना क्षेत्र के मथियापुर गांव निवासी शिवपूजन कुमार (पुत्र पप्पू बिंद) और तेलहाड़ा थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी राजेश बिंद (पुत