नवगछिया: नवगछिया नगर परिषद में शोक सभा का आयोजन
नवगछिया कार्यपालक पदाधिकारी स्व. कृष्ण भूषण प्रसाद की हत्या की खबर से नगर परिषद नवगछिया परिवार में शोक की लहर है। इसको लेकर नगर परिषद कार्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित कर कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान अधिकारियों व कर्मियों ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है