मंडी: मंडी में मंगलवार को मनेगा सैर पर्व: नई फसल की पूजा से लेकर अखरोट खेलने तक की परंपरा, स्थानीय अवकाश घोषित
Mandi, Mandi | Sep 15, 2025 सैर पर्व को अनाज पूजा का पर्व भी कहा जाता है। इस दिन किसान अपने खेतों से आई नई फसल की पूजा करते हैं। मक्की, धान, तिल, कोठा और गलगल सहित पेठू की पूजा विशेष महत्व रखती है। किसान अच्छी पैदावार के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।इस वर्ष बरसात से मंडी के लोगों को भारी नुकसान हुआ। फिर भी लोग उत्सव की तैयारियों में जुटे हैं।