सिवनी: वैनगंगा ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, चालक की हुई मौत
Seoni, Seoni | Apr 21, 2026 सिवनी के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र में वैनगंगा ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मंगलवार को बताया गया कि हादसे में बाइक चालक रवि बघेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।