लखीमपुर: शारदा नगर वन रेंज कार्यालय के बाहर खड़ी कार पर बंदर की हरकत से गिरी दीवार, बड़ा हादसा टला, वीडियो हुआ वायरल
लखीमपुर खीरी के शारदानगर वन रेंज कार्यालय के करीब एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी एक कार पर अचानक दीवार गिर गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दीवार पर एक बंदर चढ़ा हुआ था और उसकी गतिविधियों के दौरान दीवार का हिस्सा भरभरा कर कार पर आ गिरा घटना में कार हुई क्षतिग्रस्त।