पटना ग्रामीण: पटना DM डॉक्टर त्यागराजन ने दी जानकारी, गांधी मैदान में रावण दहन के मौके पर सभी गेट रहेंगे खुले
कुछ साल पहले रावण दहन के मौके पर पटना के गांधी मैदान में हुई दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष तैयारी की जा रही है। बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे पटना डीएम डॉक्टर त्यागराजन ने 2 अक्टूबर को होने वाले पटना के गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि रावण दहन के मौके पर गांधी मैदान के सभी गेट खुले रहेंगे।