बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट के पोस्टमार्टम स्थल तक पहुंचने के लिए वाहनों को जंगल झाड़ में घुस कर जाना पड़ता है।पोस्टमार्टम रुम के रास्ते काफी बड़ा बड़ा जंगल झाड़ हो गया है। रात की बात तो दूर दिन में भी जाने में भय लगता है। यह कहना है पोस्टमार्टम के लिए लाए गए एंबुलेंस ड्राइवर एवं पीड़ित परिवार के लोगों का।