गोरखपुर: गोरखपुर जिले में खोजे गए 59 नए कुष्ठ रोगी जन जागरूकता के लिए गोरखनाथ मंदिर में लगाया गया स्टॉल
जिले में 21 दिसम्बर से चार जनवरी तक चले कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के तहत 59 नये कुष्ठ मरीज खोजे गये हैं । इन मरीजों में दो बच्चे भी शामिल हैं । इन सभी का इलाज शुरू करने के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग का जोर लोगों को इस बीमारी के लक्षणों, बचाव के उपाय और इलाज के बारे में जागरूक करने पर है । इसी उद्देश्य से गोरखनाथ मंदिर परिसर में एक माह तक का स्टॉल लगाया गया है।