गोरखपुर: होटल विवेक में ओबीसी आर्मी ने की राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की शुरुआत
OBC आर्मी के द्वारा ऑनलाइन राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के शुभारंभ अवसर पर सदस्यता के लिए वेबसाइट www.obcarmy.in लॉन्च की गई। इस मौके पर ओबीसी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीशंकर यदुवंशी ने कहा कि जातिगत जनगणना, मंडल कमीशन की रिपोर्ट पूर्ण रूप से लागू की जाए और सरकारी एवं प्राइवेट नौकरियों, संसद, विधानसभाओं और प्रमोशन में आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी चाहिए।