गोरखपुर: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन गोरखपुर जिला महिला अस्पताल में जन्मे 21 बच्चों का नाम भगवान राम व माता सीता पर रखा गया
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन गोरखपुर ज़िला महिला अस्पताल में 21 बच्चों का जन्म हुआ। उनके माता-पिता ने खुशी में अपने बच्चों का नाम 'राम' और 'सीता' के नाम पर रख दिया। किसी ने अपनी बेटी का नाम 'वैदेही' तो किसी ने अपने पुत्र का नाम 'राघव' रखा। राम और सीता भी बच्चों के नाम रखे गए।