नाथनगर: मोहनपुर दियारा में आंधी-बारिश में वज्रपात से किशोर की मौत
नाथनगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर दियारा में सोमवार दोपहर करीब दो बजे तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनपुर दियारा निवासी पेरू मंडल के 13 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है।