मुज़फ्फरनगर: आयुष मलिक के धर्मांतरण पर जाट समाज का ऐलान, कहा- हरिद्वार में होगी घर वापसी, समाज नहीं करेगा स्वीकार
शामली में आयुष मलिक के धर्मांतरण को लेकर जाट समाज की नाराजगी बढ़ गई है। अवध विहार कॉलोनी में हुई बैठक में समाज के नेताओं ने आयुष मलिक से मिलकर उन्हें समझाने और सनातन धर्म में घर वापसी का प्रयास करने का निर्णय लिया। बैठक में हरिद्वार में एक धार्मिक आयोजन कराने की भी बात कही गई। वहीं कुछ वक्ताओं ने धर्मांतरण के लिए पारिवारिक भूमिका और संस्कारों की कमी है।