गोपालगंज: अपनी मांग को लेकर 15 से 17 जून तक सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा रहेगी ठप,वेतन भुगतान की मांग को लेकर बोले चिकित्सक एसके झा
सदर अस्पताल के चिकित्सक अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल पर रहने वाले चिकित्सक अपनी मांग को लेकर सरकार के खिलाफ अपना रोष जताए हुए 15 से 17 जून तक ओपीडी की सेवा बाधित रखने का कार्य करेंगे। इसकी जानकारी चिकित्सक सह भाषा के सदस्य डा एसके झा ने शनिवार की दोपहर तीन बजे दी।