बदायूं: मिश्रीपुर मुकईया गांव में खेत पर मक्का की रखवाली करने गए किसान को सांप ने काटा, हुई मौत
Budaun, Budaun | Apr 5, 2026 बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के मिश्रीपुर मुकईया के रहने वाले 35 वर्षीय मुकेश पुत्र लाल सिंह खेती बाड़ी का कार्य करते थे। वह रविवार सुबह 4:00 मुकेश मक्का के खेत की रखवाली करने खेत पर गए थे। कि उन्हें खेत पर सांप ने काट लिया। तो वह चारपाई पर लेट गए और उनकी मौत हो गई। जब वह काफी समय घर नहीं लौटे। परिजन खेत पर गए। मुकेश मृत अवस्था में चारपाई पड़े थे।