लहरपुर: मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल और पीएसी ने निकाला फ्लैग मार्च
मंगलवार की सुबह कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। कोतवाली से प्रारंभ होकर जोशीताल चुंगी, बसैहिया टोला, गन्नी टोला, पाटनदीन चौराहा, सिनेमा रोड, शहर बाजार होते हुए मजाशाह चौराहा तक निकाला गया।