बांसवाड़ा शहर के भावसार मोहल्ला में भावसार समाज के अध्यक्ष महेशचंद्र भावसार, महासचिव कृष्णवर्धन भावसार के नेतृत्व में सोमवार रात 9:45 बजे भावसार समाज द्वारा अपनी गौरवशाली परंपरा को जीवंत रखते हुए इस वर्ष भी भावसार वाड़ा में होलिका दहन का भव्य आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजजनों में भारी उत्साह देखने को मिला।