बड़वानी: पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने राजघाट पुल से नर्मदा नदी में लगाई छलांग, डायल-112 टीम ने बचाई जान
बड़वानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजघाट नर्मदा नदी पर एक 28 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 को सूचना मिली कि राजघाट पुल पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा हुआ है और किसी अप्रिय घटना की आशंका है।FRV वाहन पर तैनात कर्मचारियों ने जान बचाई और परिवार तक पहुंचाया गया है।