गाजीपुर के जखनिया तहसील क्षेत्र के रायपुर-जाहि मार्ग पर एक लावारिस ट्रेलर पिछले लगभग एक साल से सड़क किनारे खड़ा है और अब यह लोगों के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। यह सड़क इलाके का मुख्य मार्ग है, जहां से रोज़ाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक इस ट्रेलर को हटाने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।